{"_id":"69b32cd20c4ecab47d01cc20","slug":"two-youths-arrested-illegal-pistol-and-marijuana-recovered-rohtak-news-c-200-1-bgh1002-121816-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दो युवक गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल व गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दो युवक गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल व गांजा बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध हथियार और नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक के पास से अवैध देशी पिस्तौल बरामद हुई जबकि दूसरे के कब्जे से 120 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में एवीटी-एबीएस स्टाफ झज्जर की टीम गश्त और अपराध जांच के लिए रोहद से आसौदा टोल प्लाजा की ओर जा रही थी। इस दौरान रोहद गांव के बाईपास चौक के पास एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोचा लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सन्नी उर्फ बोनस निवासी वाल्मीकि मोहल्ला सांपला बताया। उसके खिलाफ थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया।
दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम को सूचना मिली कि जाखौदा मोड़ के पास एक युवक गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय कुमार निवासी जिला बक्सर (बिहार) हाल किरायेदार गांव जाखौदा बताया। पुलिस ने उसके पास से 120 ग्राम गांजा बरामद किया। संवाद
Trending Videos