{"_id":"69bb111578371cf5680bd112","slug":"food-supply-department-seizes-7-cylinders-in-kalanour-amid-black-marketing-allegations-rohtak-news-c-17-roh1020-825748-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कलानौर में सात सिलिंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कलानौर में सात सिलिंडर जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। खाद्य आपूर्ति विभाग ने बुधवार को कालाबाजारी के आरोप के चलते छापा डालकर कर सात सिलिंडर जब्त किए। कस्बे में कॉमर्शियल सिलिंडरों की भारी कमी हो गई है। एजेंसियों का स्टॉक लगभग खत्म बताया जा रहा है। इसके चलते बाजार में अव्यवस्था का माहौल बन गया है।
कई दुकानदार मजबूरी में घरेलू सिलिंडरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे आम उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है। वहीं, विभाग ने छापेमारी करते हुए बुधवार को कार्रवाई भी की है।
पूर्व चेयरमैन विष्णु ने पार्षद हरप्रीत सिंह जुनेजा, सन्नी मिगलानी, अमित, राजकुमार, मनजीत सिंह व अन्य पार्षदों के साथ मिलकर गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। बाजार में कॉमर्शियल सिलिंडर 2000 रुपये तक बेचे जाने का भी आरोप लगा।
12 मार्च को मोबाइल पर ओटीपी आया था। तब से गैस एजेंसी के चक्कर काट रहा हूं। बुधवार को एजेंसी में गया तो दूर दूर ट्राॅली भर कर सिलेंडर की खड़ी कर रखी है। अपने चहेतों को सिलेंडर दे रहे हैं। -श्यामू, वार्ड 16
एक अप्रैल की घर में लड़की की शादी है। पिछले 10 दिनों से कॉमर्शियल सिलिंडर के लिए संपर्क कर रहे हैं। शादी का कार्ड भी दिखा चुके हैं लेकिन एजेंसी मालिक का कहना है कि कॉमर्शियल सिलिंडर स्टाॅक में नहीं है। -खजान, निवासी कलानौर।
दुकानदार घरेलू सिलिंडर उपयोग में ला रहे हैं। यह ब्लैक में 2000 हजार रुपये में मिल रहा है। बाजार में दुकानों पर यदि विभाग छापेमारी करे तो अधिकतर दुकानों पर घरेलू सिलिंडर मिलेंगे। -विष्णु, पूर्व नपा चेयरमैन।
वर्जन
बुधवार को कलानौर में छापा मारने के दौरान कॉमर्शियल जगह से 7 घरेलू सिलिंडर बरामद किए गए हैं। कालाबाजारीकी सूचना है तो गुप्त जानकारी दें। विभाग उचित कार्रवाई करेगा। -सुनीता वर्मा, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर।
Trending Videos