सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kathmandi businessman sentenced to 5 months imprisonment and Rs 6 lakh fine for cheque bouncing

Rohtak News: काठमंडी के व्यापारी को चेक बाउंस होने पर 5 माह की कैद, 6 लाख रुपये हर्जाना

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Kathmandi businessman sentenced to 5 months imprisonment and Rs 6 lakh fine for cheque bouncing
विज्ञापन
रोहतक। जेएमआईसी डॉक्टर सुशीला की अदालत ने साढ़े 5 लाख का चेक बाउंस होने पर काठमंडी के व्यापारी धर्मबीर को पांच माह की कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 6 लाख रुपये हर्जाना देने का आदेश दिया है। हर्जाना न देने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
Trending Videos

काठमंडी निवासी रामचंद्र ने 2023 में अदालत में अर्जी दायर की थी कि उससे फरवरी 2022 से दिसंबर 2022 तक 5 लाख 50 हजार रुपये उधार लिए गए। जनवरी 2023 में जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसे 50 हजार रुपये दिए गए। साथ ही काठमंडी स्थित एसबीआई बैंक का 5 लाख रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जनवरी 2023 को चेक बाउंस हो गया। आखिर में उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने मंगलवार को निर्णय देते हुए आरोपी को पांच माह कैद की सजा सुनाई। साथ में छह लाख रुपये हर्जाने के तौर पर देने का आदेश दिया। पीड़ित पक्ष के वकील ने बताया कि काठमंडी निवासी धर्मबीर को अदालत ने पांच माह की कैद सुनाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed