सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   2397 operators to be recruited in Haryana, details sought for other posts as well

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में भर्ती होंगे 2397 परिचालक, दूसरे पदों का भी मांगा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की इस वर्ष करीब 1000 नई सामान्य बसें खरीदने की है योजना
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्य परिवहन विभाग इस वित्त वर्ष में बड़ी संख्या में बसों की खरीद करेगा इसलिए रिक्त पदों को भरने के लिए भी प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर सैद्धांतिक स्वीकृति के बाद परिवहन विभाग 2397 पदों पर परिचालकों की भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को पत्र भेज चुका है। अब ग्रुप डी के तहत तैनात कर्मचारियों की पदोन्नति और यदि रिक्त पद हैं तो उन्हें भरने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो सकती है।
परिवहन विभाग के महानिदेशक कार्यालय ने ग्रुप डी के तहत स्वीकृत पदों, भरे हुए व रिक्त पदों, तकनीकी व गैर तकनीकी पदों का ब्योरा मांगा है। सभी महाप्रबंधकों से यह ब्योरा जल्द देने के लिए कहा गया है। विभाग इस बार 1000 नई सामान्य बसों की खरीद करेगा। महिलाओं और छात्राओं के लिए संचालित 273 बसों की संख्या को बढ़ाकर 500 तक किया जाएगा। वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए सरकार ने घोषणाएं की हैं। बसों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए विभाग आगामी कुछ माह के अंदर रिक्त पदों को भरने की योजना पर काम कर रहा है जिससे बसों के संचालन के दाैरान कोई अड़चन न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed