सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   9 Super-100 students score above 99 percentile in JEE Mains

Chandigarh-Haryana News: जेईई मेन्स में सुपर-100 के 9 बच्चों के 99 पर्सेंटाइल से अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
23 विद्यार्थियों के 98 पर्सेंटाइल, सबसे ज्यादा हिसार के 40 विद्यार्थी हुए सफल
Trending Videos

कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़। हरियाणा सुपर-100 के नौ विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 सेशन-1 रिजल्ट में 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा 23 विद्यार्थियों ने 98 पर्सेंटाइल, 67 विद्यार्थियों ने 95 पर्सेंटाइल, 143 विद्यार्थियों ने 90 पर्सेंटाइल और 227 विद्यार्थियों ने 80 पर्सेंटाइल से अधिक स्कोर किया है। इस परीक्षा में कुल 314 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था जोकि प्रदेश के विभिन्न जिलों में सरकारी स्कूल के पढ़ने वाले बच्चे हैं। इनमें 76 लड़कियां और 151 लड़के शामिल हैं।

इस परीक्षा में सबसे ज्यादा पास होने वाले 40 विद्यार्थी हिसार के हैं। फतेहाबाद के 25, गुरुग्राम के 21, फरीदाबाद के 19, जींद के 17, कैथल के 13 और भिवानी-रेवाड़ी के 10-10 विद्यार्थी सफल हुए हैं। सिरसा के 9, सोनीपत के 7, यमुनानगर-पानीपत के 4-4, पंचकूला के 3, पलवल के 9, नूंह के 7, महेंद्रगढ़ के 5, कुरुक्षेत्र के 8, करनाल के 3, झज्जर के 7, चरखीदादरी के 3 और अंबाला के 2 विद्यार्थी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



99 से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
गुरुग्राम के सरहौल गांव निवासी सत्यम यादव का 99.42 पर्सेंटाइल, नूंह के गांव टाइन निवासी राशिद का 99.33, फरीदाबाद निवासी कुमारी अंशू का 99.30, सफीदों के गांव मलार निवासी दिनेश का 99.25, फतेहाबाद के गांव काजलहड़ी निवासी सुखप्रीत का 99.22, पिंजौर निवासी रोहित सहारा का 99.18, फतेहाबाद के गांव काजलहड़ी निवासी खुशी का 99.07, फरीदाबाद निवासी अमित कुमार का 99.07 और हिसार के गांव सोरखी निवासी साक्षी का 99.06 पर्सेंटाइल है।

2018 में हुई थी शुरुआत
सुपर-100 कार्यक्रम की शुरुआत साल 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी। इसका उद्देश्य ग्रामीण पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बिना फीस और कोचिंग खर्च के उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाया है। इसके तहत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान सूचना और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पास करने की निशुल्क कोचिंग प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed