{"_id":"698881371424787fa9004c2d","slug":"a-family-member-of-the-martyred-inspector-will-be-given-a-government-job-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-943999-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: शहीद इंस्पेक्टर के परिवार के एक सदस्य को दी जाएगी सरकारी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: शहीद इंस्पेक्टर के परिवार के एक सदस्य को दी जाएगी सरकारी नौकरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- सूरजकुंड मेले में हादसे के सभी घायलों को मिलेगी एक-एक लाख रुपये की सहायता
- सीएम सैनी ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा के निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में हादसे में शहीद हुए पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए सरकार ने उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। साथ ही हादसे के घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घटना पर गहरा दुख जताया और शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घायलों के उपचार की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम अस्पताल में भर्ती आठ घायलों में से चार को छुट्टी दी जा चुकी है जबकि चार का इलाज चल रहा है। बीके सिविल अस्पताल में भर्ती चारों घायलों को उपचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है। सरकार ने सभी घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। वहीं, पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल पहले ही बता चुके है कि पॉलिसी के तहत शहीद इंस्पेक्टर के परिजनों को एक करोड़ रुपये की राशि और विभागीय लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos