सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   All new Patwaris pass the departmental exam, now departments will have to select them

Chandigarh-Haryana News: विभागीय परीक्षा में सभी नए पटवारी पास, अब विभागों का करना होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की पिछली विभागीय परीक्षा में फेल होने वाले सभी 90 नए पटवारी उत्तीर्ण हो गए हैं। इन पटवारियों को अब शुक्रवार सुबह 9 बजे तक जिलावार राजस्व विभाग या दूसरे विभागों में जाने के विकल्प का चयन करना होगा। विभाग ने बुधवार को पटवारियों की परीक्षा परिणाम घोषित किया।
राजस्व विभाग के अलावा कंसोलिडेशन ऑफ होल्डिंग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, फोरेस्ट डिपार्टमेंट, नगर निगम गुरुग्राम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, लोक निर्माण विभाग का भी नए पटवारी चयन कर सकते हैं। राजस्व विभाग में जाने के लिए नए पटवारी 5-5 जिले चुन सकते हैं। हरियाणा भू-अभिलेख विभाग के निदेशक डाॅ. यशपाल ने बताया कि जिन नए पटवारियों को दूसरे विभागों में तैनाती दी जा चुकी है उन्हें समान वेतनमान देने को लेकर सरकार के पास 10 दिन पहले प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद है कि अगले माह तक सकारात्मक निर्णय आ सकता है। हालांकि सेवा नियमों में बदलाव की प्रक्रिया को 5-6 माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed