सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   woman brothers stabbed her lover to death after he refused to marry her In Sirsa

प्रेमी का कत्ल: शादी से इनकार पर प्रेमिका के भाइयों ने मारा, युवती ने फोन कर बुलाया; दिल पर लगे जख्म ने ली जान

अमर उजाला नेटवर्क, सिरसा Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 10 Jun 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार

सिरसा में शादी से मना करने पर प्रेमिका के भाइयों ने चाकू घोंपकर युवक को मार डाला। दिल पर लगे जख्म ने युवक की जान ले ली। युवती ने फोन कर बुलाया था। उसने कहा था कि मेरे भाई बात करने आ रहे हैं, फिर हमला कर दिया।

woman brothers stabbed her lover to death after he refused to marry her In Sirsa
sirsa murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सिरसा में प्रेम-प्रसंग के चलते वार्ड-29 की संजय कॉलोनी निवासी संदीप कुमार (22) को सोमवार शाम तीन युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। ऐसे में मंगलवार सुबह युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिता के बयान के बाद युवती के दो भाइयों समेत तीन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। इनमें से पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दोपहर बाद इकलौते बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।


पुलिस को दी शिकायत में पिता राजेश ने बताया कि संदीप ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करने से इनकार कर दिया था। इस पर युवती ने अपने भाइयों को भेजकर उसकी हत्या करा दी। संदीप आईटीआई करने के बाद रोड़ी बाजार स्थित एक क्रॉकरी की दुकान पर काम करने लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात वाल्मीकि चौक निवासी शालू से हुई जो एक बुटिक में काम करती थी। दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू होने पर परिजनों को पता चला तो बिरादरी अलग होने से संदीप के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे जबकि शालू के परिजनों को कोई एतराज नहीं था। 

 

राजेश ने बताया कि करीब दो माह पहले शालू के घरवाले देर रात उनके घर आए और शादी के लिए दबाव बनाने लगे लेकिन पुलिस बुलाने की चेतावनी देने पर वे लौट गए। सोमवार को शालू रोड़ी बाजार स्थित दुकान पर संदीप से मिलने गई थी जहां संदीप ने शादी करने से साफ मना कर दिया।
 
विज्ञापन

बातचीत के बहाने बुलाया और किया हमला
सोमवार शाम जब संदीप घर आ गया तो शालू ने फोन पर कहा कि उसके दोनों भाई रिश्ते के बारे में बात करने आ रहे हैं तुम उनसे मिल लेना। पिता के मुताबिक रात करीब साढ़े आठ बजे संदीप मोबाइल लेकर घर से बाहर गया। कुछ ही देर बाद गली के लड़कों ने सूचना दी कि दुर्गा मंदिर के नजदीक तीन युवकों ने संदीप पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए हैं। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

इसके बाद राजेश जब नागरिक अस्पताल पहुंचे तो संदीप खून से लथपथ था। हालत गंभीर होने पर उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान संदीप ने पिता और एंबुलेंस में अपने दोस्त को बताया कि शालू के कहने पर ही वह उसके भाई जतिन और काकू से मिलने दुर्गा मंदिर के पास गया था।
 

शरीर पर चाकू के सात घाव, दिल पर लगे जख्म ने ली जान
सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में संदीप के शरीर पर चाकू के सात घाव मिले हैं। उसके सीने (दिल) पर लगा गहरा जख्म ही मौत का कारण बना। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के भाई जतिन, काकू व एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हत्या की साजिश में युवती शामिल है या नहीं इसकी गहनता से जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed