सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Along with transport, Vundru was also responsible for food supply.

Chandigarh-Haryana News: वुंडरू को परिवहन के साथ खाद्य आपूर्ति की भी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में चार आईएएस अधिकारियों का तबादला
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से चार आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। डॉ. राजा शेखर वुंडरू जो वर्तमान में मत्स्य पालन विभाग व परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं उन्हें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी रहेंगे। वहीं डी. सुरेश जो वर्तमान में हरियाणा भवन नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर व खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं उनको हरियाणा भवन नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर व मत्स्य पालन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। थानेसर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) शाश्वत सांगवान को जयदीप कुमार के स्थान पर स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) का डायरेक्टर लगाया गया है। जयदीप कुमार के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के मिशन डायरेक्टर के कार्यभार से मुक्त होने के बाद वे अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय में देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed