{"_id":"6a54f483117384f23c01e25a","slug":"applications-for-22-posts-can-be-submitted-until-july-18-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-1069511-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: 22 पदों के लिए 18 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: 22 पदों के लिए 18 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचकेआरएन के तहत फील्ड एग्जीक्यूटिव के 7 और टेली कॉलर के 15 पदों के लिए मांगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत 22 पदों के लिए 18 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। 7 फील्ड एग्जीक्यूटिव और 15 टेली कॉलर के पद भरे जाएंगे। फील्ड एग्जीक्यूटिव के पदों पर कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत व अंबाला शहरों में नौकरी का मौका मिलेगा। निजी कंपनी में नौकरी मिलने पर फील्ड एग्जीक्यूटिव को बकाया ऋण वसूली के लिए ग्राहकों से बातचीत, ऋण के लिए आवेदन करने वालों के पते पर पहुंचकर सत्यापन की जिम्मेदारी मिलेगी। ऋण न चुकाने वाले लापता ग्राहकों को चिह्नित करने की भी जिम्मेदारी साैंपी जाएगी।
संबंधित पदों पर आवेदन के लिए 12वीं या स्नातक होना अनिवार्य है। ड्राइविंग लाइसेंस व दो पहिया वाहन होना भी आवश्यक है। नौकरी मिलने पर प्रति माह 15 हजार रुपये मिलेंगे। टेलीकॉलर के पदों पर आवेदन के लिए 12वीं या स्नातक होना आवश्यक है। नौकरी का कार्यक्षेत्र चंडीगढ़ रहेगा। नौकरी पाने वालों का कार्य फोन कॉल के माध्यम से ऋण वसूली के लिए बकायेदार खाता धारकों से संपर्क करना होगा।