फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   New Mahila Congress team to be announced soon; deliberations on 33 district presidents intensify.

Chandigarh-Haryana News: महिला कांग्रेस की नई टीम की घोषणा जल्द, 33 जिलाध्यक्षों पर मंथन तेज

विज्ञापन
फोटो - पर्ल चौधरी
विज्ञापन



- प्रदेशभर में फीडबैक अभियान अंतिम चरण में, प्रभारी संजय दत्त से चर्चा के बाद जारी होगी सूची

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में महिला कांग्रेस की 33 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर मंथन तेज हो गया है। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी जिला-दर-जिला दौरा कर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं से सीधे फीडबैक ले रहीं हैं। साथ ही जिलाध्यक्ष पद की इच्छुक महिला नेताओं से आवेदन भी प्राप्त कर रहीं हैं।

पर्ल चौधरी ने बताया कि वह अभी तक 12 जिलों का दौरा कर चुकी हैं। इन दौरों में मिले सुझावों और संगठनात्मक फीडबैक के आधार पर संभावित नामों का पैनल तैयार किया जा रहा है। इसके बाद प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के साथ चर्चा और अंतिम सहमति के बाद जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश संगठन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ महिला अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर संगठन को अधिक सक्रिय बनाया जाए। इसी रणनीति के तहत जिलास्तर पर मजबूत महिला नेतृत्व तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून 2026 में घोषित 104 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची में एक भी महिला को ब्लॉक अध्यक्ष नहीं बनाया गया जबकि अभी तकरीबन 70 नामों की सूची जारी होनी है। इस दूसरी सूची में महिलाओं को जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। फरवरी 2026 में पर्ल चौधरी को हरियाणा महिला कांग्रेस की कमान सौंपी गई थी। इसके बाद से वह लगातार संगठन को बूथ और जिला स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हैं। नई नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed