फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Demand to make public the record of appointments to the Information Commission.

Chandigarh-Haryana News: सूचना आयोग में नियुक्तियों का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्तियों में पारदर्शिता का मुद्दा उठा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता हेमंत कुमार ने वर्ष 2025 की चयन प्रक्रिया के अभिलेख सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

अधिवक्ता हेमंत के अनुसार मार्च 2025 में मुख्य सूचना आयुक्त के एक और राज्य सूचना आयुक्तों के सात पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। 23 मई 2025 को टीवीएसएन प्रसाद को मुख्य सूचना आयुक्त व अमरजीत सिंह, कर्मवीर सैनी, नीता खेड़ा, प्रियंका धोपड़ा व संजय मदान को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया। हालांकि 26 मई 2025 को प्रियंका धोपड़ा को शपथ नहीं दिलाई गई। उनका नियुक्ति आदेश आज तक वापस नहीं लिया गया है। 20 अप्रैल 2026 को अजय कुमार सूरा को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया। उन्होंने 24 अप्रैल 2026 को शपथ ली। हेमंत ने 2025 की चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी आदेश और कार्रवाई सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने अजय कुमार सूरा की नियुक्ति के आधार और प्रियंका धोपड़ा की वैधानिक स्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed