फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana schools have more teachers than the national average

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में राष्ट्रीय औसत से ज्यादा शिक्षक

विज्ञापन
- यू-डाइस प्लस 2025-26 : देशभर में प्रति स्कूल औसतन 7 शिक्षक, हरियाणा में शिक्षकों की संख्या 11
विज्ञापन

- छात्र-शिक्षक अनुपात समेत कई मानकों में हरियाणा का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यू-डाइस प्लस 2025-26 रिपोर्ट में हरियाणा ने स्कूली शिक्षा के कई प्रमुख मानकों पर राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रदेश में 23,479 स्कूलों में 58.28 लाख विद्यार्थी और 2 लाख 67 हजार 649 शिक्षक कार्यरत हैं। प्रदेश में 22:1 का छात्र-शिक्षक अनुपात है, जबकि राष्ट्रीय औसत 24:1 है यानी हरियाणा में एक शिक्षक पर औसतन दो विद्यार्थी कम हैं। इससे पढ़ाई पर अधिक व्यक्तिगत ध्यान संभव हो रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार देशभर में प्रति स्कूल औसतन 7 शिक्षक हैं जबकि हरियाणा में यह संख्या 11 है यानी राष्ट्रीय औसत से चार शिक्षक अधिक हैं। प्रति स्कूल विद्यार्थियों की संख्या भी राष्ट्रीय औसत 169 के मुकाबले हरियाणा में 248 है। रिपोर्ट के अनुसार देश में 5,663 स्कूल ऐसे हैं जहां एक भी विद्यार्थी नामांकित नहीं है लेकिन इनमें हरियाणा का एक भी स्कूल शामिल नहीं है। प्रदेश में 1,278 एकल शिक्षक स्कूल हैं जिनमें 46,096 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। यह संख्या राष्ट्रीय स्तर के 1,00,843 एकल शिक्षक स्कूलों की तुलना में काफी कम है।
विज्ञापन



रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास तेजी से विकसित होते शहर, शिक्षा पर सरकारी निवेश, डिजिटल सुविधाएं और विद्यालयों का एकीकरण राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बना रहे हैं। आने वाले वर्षों में शिक्षक भर्ती और आधारभूत ढांचे में सुधार से हरियाणा शिक्षा के कई मानकों में और बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर 10 में 6 महिला शिक्षक, पड़ोसियों को पीछे छोड़ा
हरियाणा के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में महिला शिक्षकों की संख्या ज्यादा है। यू-डाइस प्लस 2025-26 रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में उच्च माध्यमिक स्तर पर 61.5 फीसदी शिक्षक महिलाएं हैं। यह आंकड़ा पंजाब (52.7 फीसदी), राजस्थान (52.9 फीसदी) और हिमाचल प्रदेश (52.1 फीसदी) से काफी अधिक है। इस मामले में दिल्ली 70.9 फीसदी के साथ हरियाणा से आगे है।

प्रदेश के कुल 23,479 स्कूलों में 2,67,649 शिक्षक कार्यरत हैं और प्रति स्कूल औसतन 11 शिक्षक हैं। यह औसत पंजाब (10), राजस्थान (7) और हिमाचल प्रदेश (6) से बेहतर है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में प्राथमिक स्तर पर महिला शिक्षकों की हिस्सेदारी 14.3 फीसदी, उच्च प्राथमिक में 13.2 फीसदी और माध्यमिक स्तर पर 11 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed