सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Applications for Group D recruitment in Haryana will start from June 19

हरियाणा में ग्रुप डी की भर्ती: इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, जारी हुई आधिकारिक सूचना

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 18 Jun 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार

 ग्रुप डी की भर्ती का अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार को इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी है। 

Applications for Group D recruitment in Haryana will start from June 19
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने ग्रुप-डी के पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) की अधिसूचना जारी कर पोर्टल खोल दिया है। अभ्यर्थी शुक्रवार से 3 जुलाई की रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 6 जुलाई तक शुल्क जमा होगा। आवेदन के दौरान यदि कोई त्रुटि रह जाती है, तो उसे 7 से 9 जुलाई तक सुधारा जा सकेगा। इस बार 18 से 42 वर्ष की आयु तक के आवेदक परीक्षा दे सकेंगे।

हरियाणा के युवा तीन साल से ग्रुप डी के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे थे। वीरवार को आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी और अधिसूचना जारी की। उन्होंने बताया कि सीईटी के बाद विभिन्न विभागों की ओर से रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी। मेरिट के आधार पर ही चयन किया जाएगा। परीक्षा कब होगी, इसके बारे में अभी तय नहीं किया गया। हालांकि उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने 12 जनवरी 2024 को ग्रुप डी पदों के लिए सीईटी की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है उनकी मेरिट 95 अधिकतम अंकों पर संयुक्त मेरिट में बदली जाएगी। सीईटी की वैधता 11 जनवरी 2027 तक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने ग्रुप डी के लिए इससे पहले वर्ष 2023 में आवेदन मांगे थे, तब अक्तूबर 2023 में परीक्षा हुई थी जिसमें 13,536 को नाैकरी मिली थी। पिछले दिनों सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगमों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा था। उनके अनुसार ग्रुप डी के करीब 3,371 पद रिक्त हैं। इनमें से सर्वाधिक 2751 पद काॅमन कैडर के लिए निर्धारित हैं।

विज्ञापन

अनिवार्य शर्तें व अहम बिंदु

-आवेदन के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है।

-10वीं में हिंदी या संस्कृत में से कोई भी एक विषय जरूर हो।

-ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) आधारित ऑफलाइन परीक्षा होगी।

-नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, लेकिन यदि कोई प्रश्न बिना उत्तर दिए छोड़ा जाता है और उसका गोला नहीं भरा जाता है, तो एक अंक काटा जाएगा।

-100 अंकों की परीक्षा होगी। इसके लिए 1 घंटा 45 मिनट मिलेंगे।

-सामान्य वर्ग को उत्तीर्ण होने के लिए 50 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग को 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

 

प्रमाण-पत्रों की अनिवार्यत
पिछड़ा वर्ग(बीसी)-ए और बीसी-बी, आर्थिक रूप से कमजोर(ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी किए प्रमाण-पत्र होने चाहिए। वंचित अनुसूचित जाति(डीएससी) व अन्य अनुसूचित जाति(ओएससी) श्रेणी के लिए 13 नवंबर 2024 के बाद जारी हुए प्रमाण-पत्र चल सकते हैं। आयु सीमा व शुल्क के लिए नियमानुसार छूट मिलेगी।

10वीं स्तर का ही होगा पेपर
सीईटी के पाठ्यक्रम में दो घटक शामिल हैं। पहले घटक में 75 प्रतिशत अंक रहेंगे। सवाल सामान्य जागरूकता, तर्क, अंग्रेजी व हिंदी से संबंधित होंगे। दूसरा घटक 25 अंकों का होगा। इसमें हरियाणा से संबंधित सामान्य ज्ञान, इतिहास, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण और संस्कृति से संबंधित सवाल होंगे। प्रश्न-पत्र मैट्रिक स्तर का होगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed