सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Applications open for steno recruitment, Kirpan and Mangalsutra allowed in exams

Chandigarh-Haryana News: स्टेनो की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, परीक्षाओं में किरपान व मंगलसूत्र की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने आवेदन के लिए खोला पोर्टल, पदों में भी की जा चुकी है बढ़ोतरी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनो की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने पोर्टल खोल दिया है। आवेदक 20 फरवरी की रात तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से पहले पदों में बढ़ोतरी भी की गई है। खास बात यह है कि परीक्षाओं के दाैरान किरपान लाने और मंगलसूत्र पहनने की अनुमति रहेगी।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के माध्यम से अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है। आयोग के माध्यम से आयोजित सभी परीक्षाओं में सिख अभ्यर्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार किरपान रखने की अनुमति रहेगी हालांकि किरपान की लंबाई 9 इंच (22.86 सेंटीमीटर) से अधिक और ब्लेड की लंबाई 6 इंच (15.24 सेंटीमीटर) से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को परीक्षा के निर्धारित समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर रिपोर्ट करनी होगी। विवाहित महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में मंगलसूत्र पहनने की अनुमति होगी इसलिए इन्हें परीक्षा से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। आयोग अध्यक्ष ने यह भी कहा कि विभागों की वरीयता केवल उन्हीं अभ्यर्थियों से मांगी जाएगी जोकि स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में उत्तीर्ण हुए हों। आयोग ने हाल ही में स्टेनो टाइपिस्ट (अंग्रेजी) के पदों की संख्या 486 से बढ़ाकर 586 कर दी थीं। स्टेनो टाइपिस्ट (दोनों भाषाएं) के पदों की संख्या 696 से बढ़ाकर 702 कर दी गई थी। जूनियर स्कोर स्टेनोग्राफ के पदों की संख्या 173 से 260 की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed