सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Approval Granted for Purchase of 41 Gas Circuit Breakers for Transformers

Chandigarh-Haryana News: ट्रांसफार्मरों के लिए 41 गैस सर्किट ब्रेकर खरीद को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक
Trending Videos


हिसार में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के लिए सलाहकार नियुक्त




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक हुई। बैठक में हरियाणा बिजली वितरण निगम के 220 केवी के ट्रांसफार्मरों के लिए एसएफ-6 (सल्फर हेक्साफ्लोराइड) गैस सर्किट ब्रेकर की खरीद को मंजूरी दी गई। ट्रांसफार्मरों के लिए 41 गैस सर्किट ब्रेकर खरीदे जाएंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में इनकी नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जा सकेगी। बिजली वितरण निगम लगभग 918.4 लाख रुपये की लागत से सर्किट ब्रेकर खरीदेगा।
बैठक के दौरान हिसार में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने व नए शहरों के लिए प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर काम करने के लिए सलाहकार की नियुक्ति को भी स्वीकृति प्रदान की गई। हिसार में बनने वाले मैन्युफैक्चरिंग हब पर अब कार्य जल्दी शुरू होगा। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा, आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़, महानिदेशक उद्योग एवं वाणिज्य डाॅ. यश गर्ग, एमडी एचएसआईआईडीसी सुशील सारवान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed