सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Bhiwani's daughter will represent the country in the Asia-Oceania Championship.

Chandigarh-Haryana News: एशिया-ओशिनिया चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी भिवानी की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
Trending Videos


- मूलरूप से भिवानी की तहसील लोहारू के गांव सोरदा कदीम की निवासी हैं मुकेश कुमारी


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भिवानी की तहसील लोहारू के गांव सोरदा कदीम निवासी 39 वर्षीय मुकेश कुमारी ने अपनी मेहनत और जज्बे के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच बना ली है। उनका चयन अब एशिया-ओशिनिया 24 घंटे चैंपियनशिप 2026 (अल्ट्रा रनिंग) के लिए हुआ है जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 24 घंटे की स्टेडियम रन प्रतियोगिता में मुकेश कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बिना रुके 24 घंटे तक दौड़ते हुए 472 लैप पूरे किए और करीब 188.8 किलोमीटर की दूरी तय की। मुकेश कुमारी पिछले पांच वर्षों से पंचकूला के देवीलाल स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रही हैं। यह उनका पांचवां प्रयास था। वह पंचकूला सेक्टर-19 में रहती हैं। मुकेश कुमारी ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed