फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Bhupendra Hooda to raise issue of job security for 1400 contractual assistant professors in Assembly

Haryana: विवि के 1400 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवा-सुरक्षा का मुद्दा, विधानसभा में उठाएंगे हुड्डा

Mon, 17 Aug 2026 11:21 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 17 Aug 2026 11:21 AM IST
सार

हुकटा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विजय मलिक और डॉ. सुमन रंगा ने बताया कि 2024 में सरकार ने राजकीय महाविद्यालयों के एक्सटेंशन लेक्चरर्स के लिए सेवा-सुरक्षा कानून पारित किया था। उस समय विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षकों को भी समान सुरक्षा देने की मांग उठी थी।

विज्ञापन
Bhupendra Hooda to raise issue of job security for 1400 contractual assistant professors in Assembly
हुकटा ने भूपेंद्र हुड्डा को साैंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रैक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से रोहतक में मुलाकात की। हुकटा ने आगामी मानसून सत्र में राजकीय विश्वविद्यालयों के करीब 1400 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवा-सुरक्षा का मुद्दा उठाने की मांग की। हुड्डा ने आश्वासन दिया कि सरकार से बातचीत के साथ विधानसभा में भी शिक्षकों की आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन


हुकटा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विजय मलिक और डॉ. सुमन रंगा ने बताया कि 2024 में सरकार ने राजकीय महाविद्यालयों के एक्सटेंशन लेक्चरर्स के लिए सेवा-सुरक्षा कानून पारित किया था। उस समय विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षकों को भी समान सुरक्षा देने की मांग उठी थी।
विज्ञापन


डॉ. मलिक के अनुसार इन शिक्षकों की नियुक्तियां यूजीसी नेट, पीएचडी जैसी निर्धारित योग्यताओं, विज्ञापन और चयन समितियों के माध्यम से हुई हैं। कई शिक्षक 10 से 15 वर्षों से पूर्ण कार्यभार के साथ सेवाएं दे रहे हैं, फिर भी नियमित भर्ती होने पर नौकरी जाने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनेक अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर पिछले 5 से 7 वर्षों से 57,700 रुपये के सातवें वेतन आयोग के प्रारंभिक वेतन पर कार्य कर रहे हैं और नियमित वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल रहा।


हुकटा ने सरकार से मांग की कि हरियाणा राज्य विश्वविद्यालय अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर (सेवा सुरक्षा) अधिनियम-2026 के प्रस्ताव को मानसून सत्र में विधेयक के रूप में पेश कर पारित किया जाए। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि वह नियमित भर्ती का विरोध नहीं करता, बल्कि लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों के लिए पहले सेवा-सुरक्षा चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed