सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Candidates will fast on 30th and seek support from MPs and MLAs.

Chandigarh-Haryana News: 30 को अभ्यर्थी रखेंगे उपवास, सांसद-विधायकों से मांगेंगे समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

चंडीगढ़। 35 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता को लेकर हरियाणा लोकसेवा आयोग के खिलाफ धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली है। असिस्टेंट प्रोफेसर (काॅलेज कैडर) अंग्रेजी विषय की परीक्षा में शामिल रहे अभ्यर्थी 29 दिसंबर से धरना दे रहे हैं। अब 30 जनवरी को धरना स्थल पर अभ्यर्थी उपवास रखेंगे। अभ्यर्थियों ने प्रदेश के सभी सांसदों और विधायकों से समर्थन का भी आह्वान किया है।
एचपीएससी उम्मीदवार संघर्ष समिति की प्रतिनिधि मोनिका ने बताया कि हरियाणा लोकसेवा आयोग से दो मांगें उठाई जा रही हैं। पहली मांग आयोग की तरफ से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए 35 प्रतिशत अंक लाने की अनिवार्यता खत्म की जाए। दूसरी मांग यह है कि साक्षात्कार के लिए पदों से दोगुने अभ्यर्थियों को बुलाया जाए जिससे सभी पदों को भरा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed