{"_id":"6960f5c7faa3fbb03b054ddf","slug":"chief-secretary-suffers-heart-attack-undergoes-bypass-surgerychief-secretary-suffers-heart-attack-undergoes-bypass-surgery-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-918818-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: मुख्य सचिव को हार्ट अटैक, बाईपास सर्जरी कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: मुख्य सचिव को हार्ट अटैक, बाईपास सर्जरी कराई
विज्ञापन
विज्ञापन
सीने में दर्द की शिकायत पर दाखिल कराया गया था अनुराग रस्तोगी को
एक धमनी 100 फीसदी व दूसरी थी 92 फीसदी ब्लॉक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को वीरवार देर रात हार्ट अटैक आ गया। मोहाली के निजी अस्पताल में उनकी बाईपास सर्जरी करनी पड़ी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वे अभी आईसीयू में ही रहेंगे। रविवार को उन्हें आईसीयू से बाहर शिफ्ट किया जा सकता है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को वीरवार रात करीब 11 बजे अचानक सीने में दर्द हुआ। उन्हें तुरंत मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान पता चला कि उनकी एक धमनी 100 फीसदी और दूसरी 92 फीसदी ब्लॉक थी। ऐसे में सर्जनों के पास बाईपास सर्जरी के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। कार्डियक सर्जन डाॅ. टीएस महंत की टीम ने उनकी बाईपास सर्जरी की। फिलहाल वह ठीक हैं।
उनके सहयोगियों ने बताया कि रस्तोगी पूरी तरह से फिट थे। उनके खाने का शेड्यूल तय रहता। वे बाहर के खाद्य पदार्थ भी नहीं खाते। रेग्युलर वह सैर भी करते रहे हैं। 60 वर्षीय रस्तोगी 1990 बैच के आईएएस अफसर हैं। मुख्य सचिव के अलावा उनके पास वित्त विभाग का भी प्रभार है। पिछले साल हरियाणा सरकार ने उन्हें एक साल का सेवा विस्तार दिया था। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी वह दो महीने तक बेड रेस्ट पर रहेंगे।
Trending Videos