{"_id":"6a20331581a961d785014ffc","slug":"cpa-conference-starts-from-8-june-in-haryana-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-1036411-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: तीन दिवसीय सीपीए सम्मेलन आठ से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: तीन दिवसीय सीपीए सम्मेलन आठ से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा की मेजबानी में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) नॉर्थ इंडिया रीजन जोन-2 का तीन दिवसीय सम्मेलन 8 से 10 जून तक होगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधानसभा के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में अतिथियों के आवास, परिवहन, सुरक्षा, प्रोटोकॉल और मीडिया प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य संसदीय कार्यप्रणाली से जुड़े अनुभवों का आदान-प्रदान करना है। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। सम्मेलन का उद्घाटन सत्र 8 जून को हरियाणा विधानसभा परिसर में होगा। इसमें लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा के उपसभापति व विभिन्न राज्यों के पीठासीन अधिकारी और विधानमंडलों के कार्य निर्वाहक भाग लेंगे। तकनीकी सत्र और समापन समारोह 9 जून को द ललित होटल में होगा।
ब्यूरो