{"_id":"6981e7600a83f391330cad0f","slug":"dharna-in-bhiwani-and-jind-on-5th-under-mnrega-bachao-sangharsh-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-939910-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 5 को भिवानी व जींद में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 5 को भिवानी व जींद में धरना
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मनरेगा के मूल स्वरूप में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। बदलाव के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 5 फरवरी को भिवानी में सुबह 11 बजे और जींद में दोपहर 1 बजे जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने के बाद संबंधित जिलों के उपायुक्तों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार मनरेगा के स्थान पर नया कानून वीबी-जी राम जी लाकर गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला कर रही है। मनरेगा कोई सामान्य योजना नहीं बल्कि ग्रामीण परिवारों के लिए कानूनी अधिकार है जिससे उन्हें 100 दिनों का रोजगार मिलने की गारंटी मिल रही थी। कांग्रेस का कहना है कि नए कानून में भले ही रोजगार के दिनों को 125 करने का दावा किया जा रहा है लेकिन वास्तव में केंद्र के नियंत्रण, बजट सीमाओं और मौसमी शर्तों के चलते इससे मजदूरों का अधिकार कमजोर होगा।
Trending Videos