{"_id":"698203ed1bdd07905b04d9cb","slug":"admission-dates-for-classes-9th-and-11th-for-the-academic-session-2026-27-have-been-fixed-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-940172-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 9वीं व 11वीं के दाखिले की तिथियां तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 9वीं व 11वीं के दाखिले की तिथियां तय
विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राजकीय और अराजकीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं के दाखिले की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। इस संबंध में महानिदेशक विद्यालय शिक्षा विभाग की ओर से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी को पत्र जारी किया गया है ताकि वार्षिक परिपत्र में यह जानकारी शामिल की जा सके।
जारी निर्देशों के अनुसार कक्षा 9वीं में सामान्य दाखिले 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक होंगे। इसके बाद संस्था प्रमुख की अनुमति से बिना विलंब शुल्क के दाखिले 1 मई से 16 मई 2026 तक किए जा सकेंगे। 17 मई से 31 मई 2026 तक संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति लेकर संस्था प्रमुख बिना विलंब शुल्क दाखिला कर सकेंगे।
कक्षा 11वीं के लिए नए सत्र की शुरुआत पर 1 अप्रैल 2026 से प्रोविजनल दाखिले किए जाएंगे। सामान्य दाखिले बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित होने के दस दिनों के भीतर होंगे। इसके बाद अगले दस विद्यालयी दिनों तक संस्था प्रमुख की अनुमति से बिना विलंब शुल्क दाखिले संभव होंगे। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति लेकर भी इससे अगले दस विद्यालयी दिनों तक दाखिले किए जा सकेंगे। इसके बाद दाखिला केवल महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा हरियाणा की अनुमति से ही होगा। इस आदेश की प्रति सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित शैक्षिक शाखा को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
Trending Videos