फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Director General of the Department of Language and Culture congratulated CM Saini.

राष्ट्रमंडल खेल: हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा, सीएम सैनी को भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक ने दी बधाई

Tue, 04 Aug 2026 06:55 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 04 Aug 2026 06:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक लाने वाले विजेताओं के सम्मान में जल्द समारोह का आयोजन होगा।

विज्ञापन
Director General of the Department of Language and Culture congratulated CM Saini.
सीएम सैनी को बधाई देते भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक मकरंद पांडुरंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा इन खेलों में भारत ने 39 पदक जीतकर विश्व पटल पर अपनी खेल क्षमता का परिचय दिया है। इसका श्रेय उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों को दिया है। उन्होंने इस बात पर विशेष गर्व व्यक्त किया कि देश को मिले कुल 39 पदकों में से 10 पदक व 13 स्वर्ण पदकों में से 7 स्वर्ण पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा 13 में से पांच स्वर्ण प्रदेश की बेटियों ने जीते हैं। इससे हरियाणा का मान बढ़ा है। इस विशेष उपलब्धि पर सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग ने सीएम सैनी को सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


हुड्डा राज में थे केवल दो शब्द: सीएम सैनी
इस दौरान सीएम सैनी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कांग्रेस के समय पदक लाओ, पद पाओ जैसी व्यवस्था थी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की खेल नीति इतनी अच्छी थी, जैसा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दावा करते हैं, तो उस समय हरियाणा और देश को आज की तरह रिकॉर्ड पदक क्यों नहीं मिलते थे। उन्होंने कहा कि आज खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर सम्मान और प्रोत्साहन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द होगा सम्मान समारोह
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक लाने वाले विजेताओं के सम्मान में जल्द समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति का ही यह परिणाम है, कि इतने पदक आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 हजार से ज्यादा खेल नर्सरियां चल रही हैं। ग्राउंड लेवल से ही बच्चे को तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पदक विजेताओं, उनके अभिभावकों और कोचों को उपलब्धि के लिए बधाई दी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed