सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Drizzle in six districts worries farmers, mustard stored under sheds in mandis

Chandigarh-Haryana News: 6 जिलों में बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ी, मंडियों में शेड के नीचे रखी सरसों

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

चंडीगढ़। प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबांदी होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। हल्की बारिश से कैथल, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत व करनाल की मंडियों में पहुंची सरसों की फसलों को कट्टों में भरकर शेड के नीचे रखा गया है। जींद में माैसम से थोड़ी परेशानी हुई हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से किसानों को राहत मिली। जीटी बेल्ट के सभी जिलों में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी किसी भी मंडी में सरसों की सरकारी खरीद नहीं हुई।

गेहूं के लिए 48.10 लाख एकड़ का पंजीकरण

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर गेहूं के लिए 48 लाख 10 हजार 963 एकड़ फसल का पंजीकरण हो चुका है। अभी तक 40 लाख 75 हजार 213 एकड़ गेहूं की फसल का सत्यापन विभाग कर चुका है। सरसों की बात करें तो 15 लाख 28 हजार 582 एकड़ में से 9 लाख 72 हजार 891 एकड़ का सत्यापन विभाग कर चुका है। चने के लिए 35195 एकड़ का पंजीकरण हुआ है और 17473 एकड़ फसल के सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है। जाै के लिए 11176 एकड़ में से 2952 एकड़ का विभाग सत्यापन कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा की गति तेज होने से गेहूं गिरने से होगा नुकसान : लाठर

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्था (पूसा) के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. वीरेंद्र लाठर का कहना है कि गेहूं की फसल खेतों में खड़ी हुई है। सामान्य रूप से पकी हुई गेहूं की फसल के लिए हवा की 5 से 10 किमी प्रति घंटे तक की गति ठीक है। अभी हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक है। इससे गेहूं की पकी फसल गिरने व दाना पिचकने से उत्पादन भी 5 प्रतिशत तक प्रभावित हो सकता है। अभी बूंदाबांदी ही हुई है यदि बरसात या ओलावृष्टि होती है तो इसका और विपरीत असर होगा।


जिलावार मंडियों की ये रही स्थिति
रोहतक : जिले की अनाज मंडियों में सरसों की आवक नहीं हुई। रविवार को मौसम साफ रहा।
नारनौल : अवकाश के कारण नारनौल, अटेली, नांगल चौधरी मंडियों में सरसों की फसल की सरकारी खरीद बंद रही। प्राइवेट मंडी में 8 गेटपास जारी किए गए और 150 क्विंटल सरसों की आवक हुई।
रेवाड़ी : जिले की अनाज मंडी में 70 हजार क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। इसमें से 50 हजार क्विंटल का उठान हो चुका है। सोमवार से रोस्टर सिस्टम के तहत फसल की खरीद होगी। रविवार को जिले में तेज धूप खिली रही।
जींद : जिले में रविवार सुबह पांच बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और रुक-रुक कर 10 बजे तक होती रही। हल्की बूंदाबांदी से खेतों में खड़ी और मंडियों में पहुंची फसल को लेकर किसानों की चिंता परेशानी बढ़ गई है।
झज्जर : अनाज मंडी में रविवार को 140 हजार क्विंटल सरसों की आवक हुई है लेकिन सरकारी खरीद नहीं हुई। मौसम साफ रहा।

सोनीपत : सोनीपत की नई अनाज मंडी सहित जिले की अन्य मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद नहीं हुई। जिले में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed