सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Farmers selling mustard to private traders in Bahadurgarh and Jind

Chandigarh-Haryana News: बहादुरगढ़ व जींद में निजी व्यापारियों को सरसों बेच रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों जगह एमएसपी से ज्यादा मिल रहा बाजार में सरसों का दाम, मंडियों में इंतजाम अभी अधूरे
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद
चंडीगढ़/हिसार/करनाल/ रोहतक। प्रदेश की मंडियों में गेहूं व सरसों की खरीद के लिए तैयारियां जारी हैं। मंडियों में पूरे इंतजाम अभी नहीं हो सके हैं। खास बात यह है कि सरसों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बाजार के भाव से कम है। इससे किसान निजी व्यापारियों को सरसों बेच रहे हैं। करनाल की अनाज मंडी में निकास द्वार पर कैमरे नहीं। बारदाना नहीं पहुंचा है। मजदूरों के लिए ढुलाई का टेंडर हुआ नहीं है। कैंटीन में गैस की किल्लत से दिक्कत हो रही है।
बहादुरगढ़ अनाज मंडी में अब तक 150 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। बहादुरगढ़ और जींद में सरसों निजी दुकानों पर 6500 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। नारनौल में अब तक 5696 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। सोनीपत मंडी में अब तक 500 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। रोहतक मंडी में शाैचालयों की सफाई का इंतजाम नहीं है। कुरुक्षेत्र में सभी खरीद केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं व बरदाना भी पर्याप्त नहीं है। यमुनानगर में भी बारदाना नहीं पहुंचा। बारिश से फसलों को बचाने के लिए पर्याप्त त्रिपाल नहीं है। पानीपत जिले में उपायुक्त ने 50-50 त्रिपाल खरीदने के आदेश दिए थे, अभी इंतजाम पूरे नहीं हुए। अंबाला में बारदाने की कमी है। ढुलाई के टेंडर की प्रक्रिया जारी है। महिलाओं के बने शाैचालयों की स्थिति बहुत खराब है। कैथल की मंडियों में शेड के नीचे आढ़तियों की बोरियों का स्टाॅक लगा हुआ है। मंडियों में अभी बारदाना कम है। मजदूरों व ढुलाई के लिए अभी टेंडर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed