फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Final opportunity for absent candidates for PST; schedule released up to August 14.

Chandigarh-Haryana News: अनुपस्थित अभ्यर्थियों को पीएसटी के लिए आखिरी मौका, 14 अगस्त तक का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल व अन्य पदों के लिए जारी फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) के लिए अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए 14 अगस्त का शेड्यूल जारी किया है। पांच अगस्त से पीएसटी शुरू होगा। 15 जून से 25 जुलाई तक और चार अगस्त तक अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए पीएसटी देने का आखिरी मौका है। आयोग से जारी सूचना के अनुसार पुरुष कांस्टेबल और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) पुरुष कांस्टेबल के पदों के लिए जो अभ्यर्थी 15 से 19 जून के बीच अनुपस्थित रहे थे उनका पांच अगस्त को पीएसटी होगा।
20 से 25 जून के बीच अनुपस्थित रहने वालों को छह अगस्त, 26 जून से एक जुलाई के बीच अनुपस्थित अभ्यर्थियों को सात अगस्त, दो से सात जुलाई तक अनुपस्थित रहने वालों को आठ अगस्त, आठ से 13 जुलाई तक अनुपस्थित अभ्यर्थियों को 10 अगस्त, 14 से 18 जुलाई तक अनुपस्थित रहने वालों को 12 अगस्त को बुलाया गया है। इसके अलावा पुरुष वार्डर के पदों के लिए 28, 29 जुलाई से चार अगस्त तक के बीच जो भी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे या रहेंगे उन्हें 12 अगस्त को पीएसटी के लिए आखिरी मौका मिलेगा।
विज्ञापन

पुरुष वार्डर, सहायक जेल अधीक्षक (पुरुष), पुरुष कांस्टेबल, पुरुष सहायक निरीक्षक के पदों के लिए चार अगस्त को जो अभ्यर्थी अनुपस्थित रहेंगे। उन्हें 13 अगस्त को पीएसटी के लिए पहुंचना होगा। पूर्व सैनिकों (ईएसएम) पुरुषों के लिए 25 जुलाई को अनुपस्थित रहने वालों को 14 अगस्त को पीएसटी के लिए शामिल होना होगा। पंचकूला के देवीलाल स्टेडियम में होने वाले पीएसटी के लिए अभ्यर्थियों को सुबह पांच बजे पहुंचना होगा और सुबह 5:30 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed