{"_id":"6a7094db905e6b15a00a44f9","slug":"national-online-quiz-competition-launched-on-partition-horrors-remembrance-day-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1087069-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 15 सितंबर तक चलेगी प्रतियोगिता
चंडीगढ़। संस्कृति मंत्रालय ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुरू की है। यह प्रतियोगिता 15 सितंबर 2026 तक चलेगी और इसका आयोजन माईगव के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें युवा, स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों सहित सभी भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं।
यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य देश के विभाजन से जुड़े इतिहास, उस दौर के संघर्ष और राष्ट्रीय एकता के महत्व से नई पीढ़ी को परिचित कराना है। सरकार ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों, कॉलेजों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। यह प्रतियोगिता निशुल्क है। इसमें भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को माईगव की ओर से डिजिटल ई प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी क्विज डॉट माईजीओवी डॉट इन पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और निर्धारित अवधि तक प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।