{"_id":"6988f2e6b7de4ada510cd0fc","slug":"five-new-cities-will-be-developed-and-the-panchgram-development-authority-has-been-constituted-industries-minister-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-944682-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच नए शहर होंगे विकसित, पंचग्राम विकास प्राधिकरण गठित : उद्योग मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच नए शहर होंगे विकसित, पंचग्राम विकास प्राधिकरण गठित : उद्योग मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर को मिलेगी नई दिशा
चंडीगढ़। 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे हरियाणा राज्य औद्योगिक व आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपत्ति है। वर्ष 2031 की संभावित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इसके दोनों ओर पांच नए शहर विकसित करने के उद्देश्य से पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया है। उद्योग व वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने यह जानकारी दी।
उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 विजन को साकार करने में दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की भूमिका अहम है और केएमपी एक्सप्रेस वे इस दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करेगा। इसी के अनुरूप सरकार ने अपनी औद्योगिक नीति में आवश्यक संशोधन किए हैं ताकि निवेश, रोजगार और आधारभूत ढांचे को नई गति मिल सके।
मंत्री ने कहा कि एचएसआईआईडीसी का दायित्व केवल आय अर्जन तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि उद्योगपतियों को सुविधाजनक सेवाएं, तत्काल प्रक्रियाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना निगम का मूल उद्देश्य होना चाहिए।
राव नरबीर सिंह ने बताया कि 10 नई आईएमटी स्थापित करने की घोषणा में पांच आईएमटी को स्वीकृति मिल चुकी है और उन्हें विकसित करने की प्रक्रिया प्रगति पर है। प्रस्तावित 10 में से 3 आईएमटी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विकसित की जाएंगी जिनकी धुरी केएमपी एक्सप्रेसवे रहेगा। इसके साथ ही विकसित किए जाने वाले 5 नए शहर विकसित भारत के आकर्षण केंद्र बनेंगे और दिल्ली में बढ़ते जनसंख्या दबाव को भी कम करने में सहायक सिद्ध होंगे।
Trending Videos