फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Former HSSC Chairman Bhopal Singh Khadri appointed as CM's Special Grievance Redressal Officer

Haryana: HSSC के पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी बने CM के विशेष शिकायत निवारण अधिकारी, नियुक्ति आदेश जारी

Mon, 13 Jul 2026 10:24 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 13 Jul 2026 10:24 AM IST
सार

भोपाल सिंह की नियुक्ति अस्थायी पर है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वह इस पद पर तब तक कार्य करेंगे, जब तक मुख्यमंत्री उन्हें विशेष शिकायत निवारण अधिकारी के रूप में बनाए रखना चाहेंगे।
 

विज्ञापन
Former HSSC Chairman Bhopal Singh Khadri appointed as CM's Special Grievance Redressal Officer
सीएम नायब सैनी के साथ भोपाल सिंह खदरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने यमुनानगर जिले के गांव खदरी निवासी व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी को मुख्यमंत्री का स्पेशल ऑफिसर (ग्रिवेंस रिड्रेसल) यानी विशेष शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से 12 जुलाई 2026 को नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
विज्ञापन


जारी आदेश के अनुसार भोपाल सिंह की नियुक्ति अस्थायी पर है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वह इस पद पर तब तक कार्य करेंगे, जब तक मुख्यमंत्री उन्हें विशेष शिकायत निवारण अधिकारी के रूप में बनाए रखना चाहेंगे।
विज्ञापन


सरकार ने यह भी कहा है कि उनकी नियुक्ति से संबंधित सेवा की शर्तें और अन्य नियम अलग से जारी किए जाएंगे। नियुक्ति आदेश की प्रतियां प्रधान महालेखाकार (एई एवं ऑडिट), मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव, प्रधान सचिव, चीफ स्टाफ ऑफिसर, सामान्य प्रशासन विभाग, प्रोटोकॉल विभाग और स्वयं भोपाल सिंह को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नियुक्ति के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में आम लोगों की शिकायतों के निस्तारण और फॉलोअप से जुड़े कार्यों को और अधिक व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी भोपाल सिंह संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed