{"_id":"69946db8f807a052b00234c4","slug":"former-mla-balraj-kundu-appealed-to-the-high-court-for-security-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1072-951439-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने सुरक्षा के लिए लगाई हाईकोर्ट से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने सुरक्षा के लिए लगाई हाईकोर्ट से गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन
- याचिका पर हरियाणा सरकार व अन्य को नोटिस जारी
- हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक पक्ष रखने का दिया आदेश
चंडीगढ़। रोहतक की महम विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रहे बलराज कुंडू ने सुरक्षा के लिए पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
बलराज कुंडू ने दायर याचिका में कोर्ट को बताया कि उनके मोबाइल फोन पर पुर्तगाल से फोन आया और फिर वॉयस मैसेज भेजकर दो दिन के भीतर पांच करोड़ रुपये का बंदोबस्त करने की धमकी दी गई। फोन करने वाले ने खुद का नाम महेंद्र बताया और कहा कि वह रोहित गोदारा गैंग का सदस्य है। उसने कहा कि पैसे नहीं मिलने पर वह पूर्व विधायक समेत उनके पूरे परिवार को जान से मार देगा।
याचिका में बताया कि इस धमकी के बाद रोहतक के पुलिस अधीक्षक और रेंज आईजी को इसकी सूचना दी गई। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी है। बलराज कुंडू ने कहा कि जब राज्य में जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो फिर आम जनता की सुरक्षा की परिकल्पना कैसे की जा सकती है।
बलराज कुंडू ने मुख्यमंत्री व डीजीपी को भेजे पत्र में लिखा कि उनकी धर्मपत्नी और बेटा भी हरियाणा जनसेवक पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। इसलिए उनकी जान को भी खतरा बना हुआ है। कुंडू ने जिक्र किया कि इनेलो अध्यक्ष व पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला को भी ऐसी धमकियां मिली जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई। ऐसे में इन परिस्थितियों को आधार बनाते हुए याची ने सुरक्षा की मांग की है। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब दायर करने का आदेश दिया है।
Trending Videos