{"_id":"6a777e83f7b1e81d950de207","slug":"four-youths-from-jind-arrested-in-chennai-over-alleged-irregularities-in-the-air-force-recruitment-exam-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: वायु सेना भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, जींद के चार आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार; इनमें दो प्रॉक्सी उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: वायु सेना भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, जींद के चार आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार; इनमें दो प्रॉक्सी उम्मीदवार
Sun, 09 Aug 2026 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जींद
अमर उजाला नेटवर्क, जींद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:38 AM IST
सार
इनमें से दो ने प्रॉक्सी उम्मीदवार के तौर पर परीक्षा दी, जबकि दो अन्य ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से नकल का प्रयास किया। चेन्नई के अवाडी स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर दो अगस्त को यह परीक्षा परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वायु सेना की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में जींद जिले के चार युवक चेन्नई में गिरफ्तार हुए हैं। इनमें से दो ने प्रॉक्सी उम्मीदवार के तौर पर परीक्षा दी, जबकि दो अन्य ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से नकल का प्रयास किया। चेन्नई के अवाडी स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर दो अगस्त को यह परीक्षा परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन
परीक्षा में करीब 1800 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जांच के दौरान एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा देने वाले युवक के चेहरे में अंतर मिला। उसकी पहचान जींद के गौरव के रूप में हुई जो अमन कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था। जींद का अनिल भी सुनील के स्थान पर परीक्षा देता पाया गया। थुआ गांव के सावन और रामना पट्टी के दीपक पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से नकल कराने का आरोप है।
विज्ञापन
तलाशी में आरोपियों के पास से सिम-इनेबल्ड जीएसएम ईयरपीस, ब्लूटूथ डुअल सिम जीएसएम बॉक्स और अन्य उपकरण बरामद हुए। परीक्षा केंद्र में लगे सिग्नल जैमर के कारण ये उपकरण काम नहीं कर सके। आरोपियों ने बताया कि उन्हें प्रॉक्सी या नकल में मदद के लिए 50 हजार रुपये एडवांस मिले थे।
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना की जांच के बाद चारों को तमिलनाडू पुलिस को सौंपा गया। एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। तमिलनाडू पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। इधर, जींद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि इस मामले की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। जिले से कोई युवक पकड़ा गया है तो उसके बारे में पता किया जाएगा।