{"_id":"69eb79e104390fb8e7041e24","slug":"government-must-permanently-absorb-contractual-employees-soon-lamba-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1003392-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका कर्मचारियों को शीघ्र पक्का करे सरकार : लांबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका कर्मचारियों को शीघ्र पक्का करे सरकार : लांबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंचकूला में चल रहे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के धरने को लेकर अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाया है। पंचकूला में धरनास्थल पर पहुंचकर लांबा ने कर्मचारियों से मुलाकात की। कहा कि सरकार को ठेका कर्मचारियों को शीघ्र पक्का करना चाहिए।
लांबा ने सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि 8 अप्रैल से प्रदेशभर के फायर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं लेकिन सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही है। भीषण गर्मी में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं फिर भी सरकार समाधान निकालने में रुचि नहीं दिखा रही है। ठेका कर्मचारियों को पक्का करने में कोई कानूनी अड़चन नहीं है बल्कि यह सरकार की नीयत का मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी वजह से लाखों कर्मचारी आज भी पक्के नहीं हो पाए हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X