फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   GPF statements for employees have been released; download them from the website or DigiLocker.

Chandigarh-Haryana News: कर्मचारियों की जीपीएफ स्टेटमेंट जारी, वेबसाइट व डिजीलॉकर से करें डाउनलोड

विज्ञापन
वर्ष 2023-24 और उसके बाद की वार्षिक विवरणियां भी डिजीलॉकर पर हैं उपलब्ध
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कर्मचारियों व हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारियों की वित्तीय वर्ष 2025-26 की सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) की वार्षिक विवरणी कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। राज्य सरकार के सभी जीपीएफ अभिदाता प्रधान महालेखाकार कार्यालय की वेबसाइट https://cag.gov.in/ac/haryana/en से अपनी वार्षिक विवरणी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभिदाताओं को अपना सीरीज़ कोड, जीपीएफ खाता संख्या व कर्मचारी पिन/पासवर्ड दर्ज करना होगा। कर्मचारी https://www.digilocker.gov.in पर लॉग-इन करके भी अपनी विवरणी प्राप्त कर सकते हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 व उसके बाद की वार्षिक जीपीएफ विवरणियां भी डिजीलॉकर के माध्यम से डाउनलोड की जा सकती हैं। यदि किसी अभिदाता को जीपीएफ विवरण डाउनलोड करने या इससे संबंधित कोई कठिनाई आती है तो वे कार्यालय समय के दौरान जीपीएफ हेल्पलाइन नंबर 0172-3503960 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कर्मचारी अपनी समस्या या प्रश्न ई-मेल के माध्यम से haryana@cag.gov.in पर भी भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed