फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana 100 students who have passed MBBS from abroad get internship approval

Haryana: विदेश से एमबीबीएस पास 100 विद्यार्थियों को मिली इंटर्नशिप की मंजूरी, पांच मार्च को अलॉट होंगी सीटें

Fri, 28 Feb 2025 03:19 PM IST
निवेदिता वर्मा आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 03:19 PM IST
सार

इन विद्यार्थियों ने करीब आठ महीने पहले हरियाणा सरकार के फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट (एफएमजीई ) एग्जाम पास किया था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।

विज्ञापन
Haryana 100 students who have passed MBBS from abroad get internship approval
सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने विदेश से एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने वाले 100 विद्यार्थियों को इंटर्नशिप की मंजूरी दे दी है। इसके लिए सरकार ने 100 अतिरिक्त सीटों का इंतजाम भी कर लिया है। पांच मार्च को इन विद्यार्थियों को सीटें अलॉट कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


इंटर्नशिप के दौरान इन विद्यार्थियों को स्टाइपेंड भी मिलेगा। वित्त विभाग ने इसकी भी मंजूरी दे दी है। इन विद्यार्थियों ने करीब आठ महीने पहले हरियाणा सरकार के फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट (एफएमजीई ) एग्जाम पास किया था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन


हरियाणा मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष डा. आरके अनेजा ने बताया, इंटर्नर्शिप के लिए जो बैकलॉग बचा था, उसे पूरा करने के लिए अतिरिक्त 100 सीटों की मंजूरी मिल गई है। ये सीटें फरीदाबाद के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में अलॉट की गई हैं। जो विद्यार्थी रह गए थे, उन्हें इस कॉलेज में इंटर्नशिप करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, हरियाणा के सरकारी-प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में इंटनर्शिप के लिए साढ़े सात फीसदी सीटें फिक्स हैं। ये सीटें मेरिट के हिसाब से पहले ही भर दी गई थी। इस वजह से इन विद्यार्थियों को इंटनर्शिप का मौका नहीं मिल पा रहा था। फरीदाबाद के अटल बिहारी कॉलेज में अभी तीसरा बैच है, इसलिए वहां इंटर्नर्शिप के लिए सीटें बची हुई थी। जब इनके विद्यार्थी आ जाएंगे तो सिर्फ साढ़े सात फीसदी सीटें ही इंटर्नशिप के लिए अलॉट होंगी।

इंटर्नशिप नहीं होने से ये आ रही थी दिक्कत

एफएमजीई परीक्षा पास करने के लिए ये विद्यार्थी करीब आठ महीने से इंटर्नर्शिप के लिए भटक रहे थे। इंटर्नशिप नहीं होने से इन विद्यार्थियों को मेडिकल काउंसिल में स्थायी पंजीकरण लटका हुआ था। स्थायी पंजीकरण के बाद ही उन्हें प्रैक्टिस करने का मौका मिलता। इंटर्नर्शिप के लिए इन विद्यार्थियों को काफी संघर्ष करना पड़ा था। करीब डेढ़ महीने पहले इन विद्यार्थियों ने मेडिकल काउंसिल दफ्तर के बाहर प्रदर्शन भी किया था। उसके बाद हरियाणा सरकार हरकत में आई और इन विद्यार्थियों की मांगों को गंभीरता से लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed