{"_id":"6a7451c337eeb0b7eb0f355b","slug":"haryana-another-chance-for-admission-to-classes-9-12-admissions-now-open-until-august-31-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 9वीं से 12वीं में दाखिले का एक और मौका, अब 31 अगस्त तक होंगे एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 9वीं से 12वीं में दाखिले का एक और मौका, अब 31 अगस्त तक होंगे एडमिशन
Thu, 06 Aug 2026 02:53 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:53 PM IST
सार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी से संबद्ध सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में अब 31 अगस्त 2026 तक प्रवेश लिए जा सकेंगे। इससे पहले निर्धारित अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी थी।
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा विभाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में 9वीं से 12वीं कक्षाओं में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को राहत देते हुए महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा, हरियाणा ने दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
पांच अगस्त को जारी आदेश के अनुसार, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी से संबद्ध सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में अब 31 अगस्त 2026 तक प्रवेश लिए जा सकेंगे। इससे पहले निर्धारित अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी थी।
महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधिकार क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को इस संबंध में तत्काल सूचित करें। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि जो विद्यार्थी अब तक किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले सके हैं, उनका 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से दाखिला किया जाए।
विज्ञापन
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस विषय में सीबीएसई द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही कार्रवाई करेंगे। शिक्षा विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र विद्यार्थी केवल समय सीमा समाप्त होने के कारण शिक्षा से वंचित न रहे और सभी को प्रवेश का पूरा अवसर मिल सके।