सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Assembly Budget session haryana vidhansabha nayab saini

Haryana: गायत्री हुड्डा को भूपेंद्र हुड्डा की रिश्तेदार बताने पर भड़के कांग्रेसी, कहा-प्रिविलेज मोशन लाएंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार

एक सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा दिया गया है।  केंद्र सरकार ने नुकसान का 100 प्रतिशत मुआवजा किसानों के खाते में दिया।

Haryana Assembly Budget session haryana vidhansabha nayab saini
सदन में बोलते सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही जारी है। जुलाना की विधायक विनेश फोगाट ने क्षेत्र में जलभराव का मुद्दा उठाया। 
Trending Videos


एक सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा दिया गया है।  केंद्र सरकार ने नुकसान का 100 प्रतिशत मुआवजा किसानों के खाते में दिया। सैनी ने कहा कि पहले के समय पर एक चौपाल पर बैठकर पटवारी फसल खराब की रिपोर्ट बनाते थे। उन्होंने कहा कि केवल महम में ही 6.50 करोड़ का मुआवजा किसान को दिया गया। हमने पटवारियों की जिम्मेदारी तय कर उचित मुआवजा समयबद्ध तरीके से पहुंचाया। फसल खराब की अलग अलग स्लैब बनाकर किसानों को उसी अनुपात में मुआवजा दिया जाता है।

शून्य काल के दौरान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हमने 10 हजार से ज्यादा जनसंख्या वाले 111 गांव को चिन्हित किया है, जहां स्मार्ट गलियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में उस समय हंगामा हो गया जब कांग्रेस विधायक बीबी बत्तरा ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी द्वारा 25 फरवरी को गायत्री हुड्डा को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रिश्तेदार बताने पर कहा कि आप अपने शब्द वापस लो नहीं तो हम प्रिविलेज मोशन लाएंगे। इस पर बेदी ने कहा कि अखबार में जो लिखा है, हमने उसे पढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed