सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana became the overall champion in the National Para Athletic Championship

Chandigarh-Haryana News: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
Trending Videos



- 39 गोल्ड समेत 95 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया, मंत्री आरती राव बोलीं- खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के पैरा खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराते हुए 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ओडिशा में 17 से 21 मार्च तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की अध्यक्ष स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी हरियाणा ने यह खिताब जीता था जिससे खिलाड़ियों की निरंतरता और मेहनत साफ झलकती है। सत्य प्रकाश सांगवान के नेतृत्व में हरियाणा से 121 खिलाड़ी और 23 एस्कॉर्ट्स सहित कुल 144 सदस्यीय दल ने प्रतियोगिता में भाग लिया। टीम मैनेजर सुरेंद्र सिंह और कोच जतिन भाटी के मार्गदर्शन में टीम ने 39 स्वर्ण, 31 रजत और 25 कांस्य सहित कुल 95 पदक जीतकर ट्रॉफी हासिल की। प्रणव सूरमा, नवदीप, रिंकू हुड्डा, सुमित, धर्मबीर, टेकचंद और अंकुर धामा जैसे खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर खास योगदान दिया। महिला वर्ग में पूजा यादव और कंचन लखानी सहित कई खिलाड़ियों ने भी पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed