{"_id":"6a58b2b0aa646de9bd0e5a90","slug":"haryana-cabinet-meeting-to-be-held-on-july-28-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: इस दिन होगी मंत्रिमंडल की बैठक, विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: इस दिन होगी मंत्रिमंडल की बैठक, विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Thu, 16 Jul 2026 04:00 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 16 Jul 2026 04:00 PM IST
सार
मंत्रिमंडल की इस बैठक को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों, नई नीतियों और प्रशासनिक निर्णयों पर मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
हरियाणा कैबिनेट की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने 28 जुलाई को मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाने की अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय के चौथी मंजिल पर मुख्यसभा कक्ष में आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मामलों पर चर्चा होने की संभावना है।
सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्रिमंडल अनुभाग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री के साथ सभी कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री शामिल होंगे। बैठक की सूचना राज्यपाल सचिवालय सहित सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विधि परामर्शी, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक तथा पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी) को भी आवश्यक तैयारी और समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा प्रोटोकॉल, सामान्य प्रशासन और अन्य संबंधित शाखाओं को भी बैठक की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा गया है। मंत्रिमंडल की इस बैठक को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों, नई नीतियों और प्रशासनिक निर्णयों पर मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिल सकती है। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। सरकार की ओर से एजेंडा अंतिम रूप दिए जाने के बाद विभिन्न विभाग अपने-अपने प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष रखेंगे।