फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Congress organizational drive In-charge Sanjay Dutt five districts scheduled for July 19–23

हरियाणा कांग्रेस का संगठन अभियान: पांच जिलों से शुरू होगा प्रभारी संजय दत्त का दौरा, 19 से 23 जुलाई तक करें

Thu, 16 Jul 2026 10:24 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 16 Jul 2026 10:24 AM IST
सार

दौरे के दौरान संजय दत्त जिला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों, अग्रणी संगठनों के प्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Haryana Congress organizational drive In-charge Sanjay Dutt five districts scheduled for July 19–23
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त 19 जुलाई से पांच दिवसीय जिला दौरे की शुरुआत करेंगे। 

विज्ञापन


पहले चरण में वे पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल का दौरा कर पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सभी संबंधित नेताओं और पदाधिकारियों को कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन


दौरे के दौरान संजय दत्त जिला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों, अग्रणी संगठनों के प्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बैठक करेंगे। इन बैठकों में जिलेवार राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों और आगामी रणनीति पर विस्तृत फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेतृत्व इस दौरे के जरिए संगठन की जमीनी स्थिति का आकलन भी करेगा। बैठकों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान के तहत जिलों में चल रही गतिविधियों और उनकी प्रगति पर भी चर्चा होगी।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। पार्टी का मानना है कि जमीनी स्तर से मिले सुझावों और फीडबैक के आधार पर संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed