फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Power utility on alert ahead of Prime Minister's visit; employees' leave suspended.

Chandigarh-Haryana News: प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बिजली निगम अलर्ट, कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

विज्ञापन
- जींद दौरे के मद्देनजर निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को प्रस्तावित जींद दौरे को देखते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने पूरे तंत्र को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। निगम ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अत्यंत आपात स्थिति को छोड़कर अवकाश नहीं दिया जाएगा। साथ ही बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के कोई भी अधिकारी अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा।


मुख्य अभियंता (प्रशासन) की ओर से जारी आदेश में कार्यक्रम स्थल और उससे जुड़े सभी स्थानों पर निर्बाध एवं भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके लिए वैकल्पिक बिजली व्यवस्था, आपातकालीन टीमें और चौबीसों घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। मंच, दर्शक दीर्घा और अन्य स्थानों पर विद्युत सर्किट की विशेष जांच कर शॉर्ट सर्किट या खुले तार जैसी किसी भी दुर्घटना से बचाव सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी संबंधित कार्यक्रम स्थलों पर भी निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed