सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Chandigarh Special Intensive Revision Commence from July 1 Election Commission of India

हरियाणा-चंडीगढ़ में एसआईआर: एक जुलाई से होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, भारत निर्वाचन आयोग ने किया एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 14 May 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

आयोग के अनुसार, तीसरे चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में 1 जुलाई से विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होगा। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

Haryana Chandigarh Special Intensive Revision Commence from July 1 Election Commission of India
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार यह चरण 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा। हरियाणा में यह प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
Trending Videos


निर्वाचन आयोग ने बताया कि SIR कार्यक्रम को जनगणना के तहत चल रही हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि दोनों प्रक्रियाओं के बीच बेहतर तालमेल बना रहे और मतदाता सूची अधिक सटीक बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के अनुसार, तीसरे चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में 1 जुलाई से विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होगा। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

इस पूरी प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त बूथ लेवल एजेंट भी सहयोग करेंगे। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपने बीएलए नियुक्त करें, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी, सहभागी और निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके।

निर्वाचन आयोग का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, जिससे आगामी चुनावों में पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed