सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Newly Appointed Mayor and Councilors to be Honored Today In Panchkula CM Nayab Saini Ceremony Panchkamal

नवनियुक्त मेयर-पार्षदों का सम्मान आज: पंचकमल में होगा समारोह, चार गाड़ियों के काफिले में पहुंचे सीएम सैनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 14 May 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

पंचकूला में भाजपा के कार्यालय पंचकमल में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडाैली शिरकत करेंगे। 

Newly Appointed Mayor and Councilors to be Honored Today In Panchkula CM Nayab Saini Ceremony Panchkamal
साइकिल से पंचकमल पहुंचे मंत्री अरविंद शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा निकाय चुनाव में जीते भाजपा के मेयर और पार्षदों का आज सम्मान किया जाएगा।
Trending Videos


पंचकूला में भाजपा के कार्यालय पंचकमल में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केवल चार गाड़ियों के काफिले में ही पंचकमल पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आह्वान के बाद सीएम सैनी ने बुधवार को अपने फ्लीट में गाड़ियां सीमित करने का फैसला किया था।

समारोह के लिए पहुंचीं भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि एक होता है कि हारने के बाद मान लेते हैं, अपने में सुधार करते हैं और आगे बढ़ते हैं। कांग्रेस के लोग मानते नहीं हैं तो ठीक क्या करेंगे? स्वीकृति ही नहीं है तो मुझे नहीं लगता इनकी पार्टी कभी सुधरेगी। ये चुनाव के समय जागते हैं वोट मांगते हैं काम नहीं करते। जनता के बीच में नजर नहीं आते।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री अरविंद शर्मा समारोह में शामिल होने के लिए साइकिल से पंचकमल पहुंचे। शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो अमेरिका और ईरान का युद्ध है वो थम नहीं रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत अच्छी सोच है। कोई भी संकट आ सकता है, कोई भी परेशानी आ सकती है। हमें डरना नहीं है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना संकट आया था। देश ने अच्छे से मुकाबला किया। हमें इस बात से घबराना नहीं है। किसी भी संकट से पीएम मोदी का नेतृत्व निपटने में सक्षम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed