सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress recites the same old verse on vote theft: Vipul Goyal

कांग्रेस रटा-रटाया वोट चोरी का श्लोक बोलती है : विपुल गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का कांग्रेस पर तंज
Trending Videos

चंडीगढ़। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा। मंत्री गोयल ने कहा कि कांग्रेस रटा-रटाया वोट चोरी का श्लोक बोलती है। कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में पहली बार चुनाव लड़ने वाली पार्टी सरकार बना लेती है और वहां वोट चोरी नहीं होते लेकिन जहां-जहां भाजपा की सरकार बनती है वहां कांग्रेस वोट चोरी के आरोप लगाती है।
चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास पर हड़ताली कर्मचारियों के साथ वार्ता करने पहुंचे मंत्री गोयल ने निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जीत बताया। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री की ओर से कराए गए विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed