{"_id":"6a7973f9f9bdf73d39031d97","slug":"haryana-cm-nayab-saini-on-bjp-akali-dal-alliance-2026-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-अकाली दल गठबंधन अफवाह!: नायब सैनी ने किया खारिज, सुखबीर की मुलाकात पर बोले -पीएम किसी से भी मिल सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-अकाली दल गठबंधन अफवाह!: नायब सैनी ने किया खारिज, सुखबीर की मुलाकात पर बोले -पीएम किसी से भी मिल सकते हैं
Mon, 10 Aug 2026 12:17 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:17 PM IST
सार
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने पिछले हफ्ते अचानक दिल्ली जाकर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई थीं।
विज्ञापन
अकाली दल-भाजपा गठबंधन पर बोले नायब सैनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की अटकलों को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खारिज कर दिया है।
उन्होंने साफ कहा कि पंजाब में भाजपा का गठबंधन किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता से है। सैनी ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी। सीएम सैनी यह बातें सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
विज्ञापन
उन्होंने साफ कहा कि पंजाब में भाजपा का गठबंधन किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता से है। सैनी ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी। सीएम सैनी यह बातें सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
दिल्ली में हुई थी मुलाकात
बीते हफ्ते अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। सैनी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह किसी से भी मुलाकात कर सकते हैं।सिर्फ प्रधानमंत्री और सुखबीर बादल की मुलाकात को भाजपा-अकाली गठबंधन से जोड़कर देखना ठीक नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों ने तो यह मानकर जश्न मनाना शुरू कर दिया कि आखिरकार प्रधानमंत्री ने सुखबीर बादल को समय दे दिया।
आप की सरकार ने कांग्रेस को पीछे छोड़ा
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है।
महिलाओं के लिए शुरू की गई 'मावां धियां' योजना को लेकर भी सैनी ने पंजाब सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही महिलाओं को नकद राशि देने की बात की जा रही है, जबकि दूसरी ओर विधवा पेंशन जैसे दूसरे लाभ बंद किए जा रहे हैं। सैनी ने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव से पहले ऐसी घोषणाएं कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।