{"_id":"6a7962d7499301f86d0c2291","slug":"haryana-installment-of-deendayal-lado-lakshmi-yojana-released-cm-nayab-saini-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दसवीं किस्त जारी, सीएम नायब सैनी ने लाभार्थियों को किया लाभ वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दसवीं किस्त जारी, सीएम नायब सैनी ने लाभार्थियों को किया लाभ वितरण
Mon, 10 Aug 2026 11:08 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:08 AM IST
सार
15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1124 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि खातों में डाली गई। यह राशि सीधे 34 लाख 93 हजार 978 लाभार्थियों के खातों में डाली गई। डीबीटी के माध्यम से यह भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सैनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ वितरण किया। लाभ वितरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात की।
विज्ञापन
सैनी ने कहा कि आज दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दसवीं किस्त जारी की गई है। योजना के तहत 9 लाख 98 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में 209 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि डाली गई। अब तक 10 किस्तों में 2 हजार 42 करोड़ 31 लाख रुपये की राशि दी जा चुकी है।
विज्ञापन
आज 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1124 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि खातों में डाली गई। यह राशि सीधे 34 लाख 93 हजार 978 लाभार्थियों के खातों में डाली गई। डीबीटी के माध्यम से यह भुगतान किया जा रहा है। हमारी पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
विज्ञापन
आज दयालु योजना के तहत 6224 परिवारों को 234 करोड़ 77 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। इसे मिलाकर 83536 परिवारों को 3152 करोड़ 48 लाख रुपये की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है। हर घर हर गृह योजना के तहत 4 लाख 93 हजार 434 बहनों के खातों में जून माह की सब्सिडी भी डाली।
इसके तहत आज 19 करोड़ 17 लाख रुपये की सब्सिडी जारी की गई। आज जारी की गई राशि को मिलाकर कुल 340 करोड़ 14 लाख रुपये की राशि दी जा चुकी है। हरित खाद को बढ़ावा देने के लिए 13237 किसानों के खाते में 7 करोड़ रुपये की राशि भी डाली गई। यह राशि खरीफ 2026- 27 में 70 हजार एकड़ क्षेत्र में ढेंचा एवं मूंग को खाद के रूप में अपनाने के लिए जारी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 अगस्त को गुरुग्राम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा।