सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Congress Holds Special Training Camp Today Voter List Revision Strengthening Election Preparedness

Haryana: 37 लाख वोटर अपने स्तर पर जांचेंगे कांग्रेस बीएलओ, SIR पर विशेष प्रशिक्षण शिविर में फैसला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 27 May 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार

शिविर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विशेष प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे।  

Haryana Congress Holds Special Training Camp Today Voter List Revision Strengthening Election Preparedness
राव नरेंद्र सिंह और भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू की गई मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर रखा गया था। इसमें प्रदेशभर के जिला अध्यक्षों, राज्य स्तरीय कार्रवाई एवं निगरानी समिति के सदस्यों और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-1) को प्रशिक्षण दिया गया।




मीटिंग में फैसला लिया गया कि कांग्रेस बीएलओ हरियाणा में 37 लाख वोटर की अपने स्तर पर जांच करेंगे, जब इनके वोट काटे जाए तो बीएलए स्पष्ट कर ले कि वोटर के नाम सही काटे या गलत। हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने जानकारी दी थी कि हरियाणा के दो करोड़ से ज्यादा वोटर्स डेटा में 18 प्रतिशत (37 लाख) में लॉजिकल एरर हैं। इनमें नामों की स्पेलिंग गलत होना, डुप्लीकेट एंट्री और अन्य तकनीकी त्रुटियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विशेष प्रशिक्षक मौजूद रहे। एआईसीसी की ओर से चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
Trending Videos


कांग्रेस का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना और मतदाता सूचियों में गड़बड़ी, नाम कटने या फर्जी प्रविष्टियों जैसी संभावित समस्याओं पर नजर रखना है। पार्टी चाहती है कि उसके कार्यकर्ता पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहें और योग्य मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने में मदद करें।

प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को यह भी बताया गया कि निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया के दौरान किन दस्तावेजों की जरूरत होती है, आपत्तियां और दावे कैसे दाखिल किए जाते हैं और मतदाता सूची की निगरानी किस प्रकार की जाए।

कांग्रेस इसे आगामी चुनावों की तैयारी से भी जोड़कर देख रही है। पार्टी का मानना है कि मजबूत और सटीक मतदाता सूची चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा होती है। इसी कारण बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को प्रशिक्षित और सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed