सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Government to Hold Talks with Striking Civic Employees Today

Haryana: हड़ताली निकाय कर्मचारियों से सरकार की वार्ता आज, सड़कों पर सड़ रहा 12 हजार टन कचरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 13 May 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में निकाय विभाग के उच्चाधिकारियों की माैजूदगी में वार्ता होगी। मंत्री हरियाणा निवास पहुंच गए हैं।

Haryana Government to Hold Talks with Striking Civic Employees Today
vipul goyal - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा की सड़कों पर 12 दिन से कचरा सड़ रहा है। गंदगी और दुर्गंध से परेशान लोगों के बीमार होने की नौबत आ गई है। अब शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने हड़ताली कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाया है। 
Trending Videos


चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में निकाय विभाग के उच्चाधिकारियों की माैजूदगी में वार्ता होगी। मंत्री हरियाणा निवास पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की आयुक्त एवं सचिव डॉ सुनीता मिश्रा, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक मीणा के अलावा हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री भी वार्ता में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी प्रदेश की सड़कों पर करीब 12 हजार टन कचरा पड़ा है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने बताया कि बैठक में हड़ताल पर एक माह से बैठे दमकल कर्मियों की बात को मजबूती से रखा जाएगा। निकाय कर्मचारियों की लंबित मांगों को भी उठाएंगे। लंबे समय से हमें आश्वासन मिल रहे हैं मगर अब ठोस समाधान के बाद ही हड़ताल समाप्त की जाएगी।

हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के साथ वार्ता के लिए बुधवार का समय निर्धारित किया है। उम्मीद है कि निकाय मंत्री की माैजूदगी में होने वाली इस बैठक में सकारात्मक परिणाम आएंगे। - अशोक मीणा, आयुक्त एवं सचिव, शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed