{"_id":"6a04365decde0dffa008705e","slug":"video-haryana-pwd-contractors-association-seeks-special-relief-package-from-government-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सरकार से मांगा विशेष राहत पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सरकार से मांगा विशेष राहत पैकेज
हरियाणा पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक जैन ने बताया कि प्रदेश में सभी रोड व निर्माण कार्यों पर रेट बढ़ने के कारण रोक लग गई है। जैन ने उदाहरण देते हुए कहा कि एनसीआर रीजन के करीब 2700 करोड़ रुपये के रोड री-कारपेटिंग कॉन्ट्रैक्ट दिए गए थे, जिनमें से लगभग 1200 करोड़ रुपये के कार्य पूरे किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि बाकी बचे करीब 1500 करोड़ रुपये के कार्य की लागत अब पेट्रोलियम उत्पादों और बिटूमिन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण लगभग तिगुनी हो चुकी है। ऐसे में पुराने रेट पर काम करना ठेकेदारों के लिए संभव नहीं रह गया है।
अशोक जैन ने कहा कि एसोसिएशन आज संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेगी और इसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी। यदि राज्य स्तर पर समाधान नहीं निकला तो एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष भी जाएगी।
उन्होंने सरकार से विशेष राहत पैकेज और कॉन्ट्रैक्ट रेट में संशोधन की मांग करते हुए कहा कि समय रहते फैसला नहीं लिया गया तो सड़क निर्माण और री-कारपेटिंग के कार्य पूरी तरह प्रभावित हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।