{"_id":"6a0432303353e2a8860c1eda","slug":"surjewala-raises-questions-on-neet-paper-leak-demands-resignation-of-education-minister-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"NEET पेपर लीक पर सुरजेवाला ने उठाए सवाल, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET पेपर लीक पर सुरजेवाला ने उठाए सवाल, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 13 May 2026 01:42 PM IST
Link Copied
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब पेपर माफिया ने पूरे देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को अपने कब्जे में ले लिया है। सुरजेवाला ने कहा कि जिस देश में शिक्षा और परीक्षा पेपर माफिया के हवाले हो जाएं, वहां लाखों बच्चों का भविष्य मझधार में लटक जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि नीट पेपर लीक होने के बाद भी परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से क्यों नहीं कराया जा रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से जवाब मांगते हुए कहा कि आखिर नीट का पेपर कैसे लीक हुआ और वह कौन सा एजुकेशन माफिया है, जिसके तार नेताओं और केंद्र सरकार तक जुड़े हुए हैं। सुरजेवाला ने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में कई बार नीट पेपर लीक हो चुका है। उन्होंने पूछा कि सरकार ने अब तक इसकी रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए हैं। साथ ही कहा कि अगर शिक्षा मंत्री पेपर लीक रोकने में विफल हैं तो उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।